खो-खो, निबंध एवं पारंपरिक वेशभूषा में जिला महासमुंद बना विजेता, कलेक्टर निलेशकुमार क्षीरसागर ने दी बधाई

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया। खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा राज्य स्तरीय युवा महोत्सव 2022-23 का आयोजन 28-30 जनवरी 2023 तक साइंस कॉलेज मैदान रायपुर में आयोजित किया गया। खेल अधिकारी, खेल एवं युवा कल्याण महासमुंद मनोज घृतलहरे ने बताया कि महासमुंद जिले के प्रतिभागी 15 विधाओं में रायपुर संभाग से शामिल हुए। जिसमें लोकनृत्य, लोकगीत, कर्मा नाचा, मृदंगम, पारंपरिक वेशभूषा, खो-खो, कबड्डी, रॉक बैंड, निबंध, वाद-विवाद, तात्कालिक भाषण, ओड़िसी नृत्य, गिटार वादन, तबला वादन की विधा शामिल है। समापन अवसर पर छत्तीसगढ़ शासन खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री उमेश पटेल ने विजेताओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया।
कलेक्टर श्री निलेशकुमार क्षीरसागर ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में उपस्थित प्रतिभागियों एवं विजेता प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किया एवं जिले को गौरवान्वित करने हेतु शुभकामनाएं एवं बधाई दी। इस अवसर पर 71 वर्षीय बुजुर्ग महिला ने टीम के साथ डंडा गीत गाकर कलेक्टर का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर अपर कलेक्टर ओ.पी. कोसरिया मौजूद रहे।
राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में कर्मा नृत्य 40 वर्ष से अधिक में बेलडीह सरायपाली ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया है। निबंध प्रतियोगिता 15-40 वर्ष में मिथिलेश कुमार चंद्राकर जिला महासमुंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। लोकनृत्य प्रतियोगिता-डंडा नाचा में 40 वर्ष से अधिक में रेवा मोंगरापाली बागबाहरा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। कबड्डी महिला 40 वर्ष से अधिक में जिला महासमुंद ने दूसर स्थान प्राप्त किया। जिसमें प्रमिला निषाद, रेवती ध्रुव, धान बाई, ईश्वरी केवट डूमरौतिन बाई, रामेश्वरी द्रोपदी, लीलाबाई टीम में शामिल रहें।
खो-खो पुरुष 40 वर्ष से अधिक में जिला महासमुंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जिसमें सुनील भोई, हेमसागर, खीरसागर, सरजू भोई, रतिराम, दुखीश्याम कुंतल, संजय, गंगाधर, पवन, मदन, खामसिंग ने शामिल रहें। पारंपरिक वेशभूषा में हेमिन ठाकुर जिला महासमुंद ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। गिटार वादन में कुबेर साहू जिला महासमुंद ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। राज्य युवा महोत्सव में विजेता बनने के लिए मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत श्री एस. आलोक, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री आकाश राव गिरपुंजे, जिला अधिकारी श्री दीपक मंडावी, श्री एन.के. गायकवाड़, सुरेन्द्र कुमार माणिकपुरी, वी.के. असगर, अवनिश वाणी, तुलेन्द्र सागर इत्यादि ने बधाई दी।
जिले के दल को शामिल करने में नोडल अधिकारी डिप्टी कलेक्टर मिशा कोसले, खेल अधिकारी मनोज घृतलहरे, उप निरीक्षक कपिलेश्वर पुष्पकार, व्याख्याता आरती सोनी, व्यायाम शिक्षक सेवनदास मानिकपुरी, कुमार आदित्य विक्रम, बासुदेव पटेल, शिक्षक माधुरी ध्रुवंशी, हेमलता, ममता ठाकुर, रूपलाल साहू, चंपालाल डडसेना, ऋषि साहू, शुभम कुमार पांडे, आरक्षक दुर्गा भोईहार व राजेश दीवान का सहयोग रहा।

Join us on:

Leave a Comment