mahasamund : व्याख्याता धर्मेंद्र दुबे को सेवानिवृत्त होने पर दी विदाई

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया। शास. उच्च. माध्य. विद्यालय शेर महासमुंद में 31 जनवरी को वाणिज्य व्याख्याता धर्मेंद्र दुबे को समस्त स्टाफ,मित्रगण, परिवार के सदस्य एवं समिति के सदस्यगण, ग्रामीण जनों की उपस्थिति में सेवानिवृत्त की भावभीनी विदाई दी गई।

सर्वप्रथम ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की पूजा अर्चना के पश्चात धर्मेंद्र दुबे पत्नी श्रीमती माधवी दुबे पुत्री अंकिता एवं पुत्र अंकित दुबे के साथ विद्यार्थियों को पुष्प वर्षा से स्वागत किया गया। दुबे जी का मानना था कि विद्यार्थी हमारे राष्ट्र का भविष्य है। हमारे लिए विद्यार्थी देव तुल्य हैं। इसके बाद संस्था के प्राचार्य श्रीमती एस बी लाल,समिति के वरिष्ठ सदस्य गिरजा शंकर चंद्राकर,बड़े भैया दुर्गा प्रसाद दुबे, गोपीनाथ मिश्रा,बलदेव मिश्रा,(भूतपूर्व सैनिक) का स्वागत दुबे जी के द्वारा किया गया।श्री दुबे जी का मानना है कि उनके आशीर्वाद से ही मैं कर्तव्य निर्वहन कर्मठता पूर्वक कर पाया हूं।
तत्पश्चात समस्त शिक्षक स्टॉप,समिति के सदस्य गण ग्रामीण जन एवं विद्यार्थियों के द्वारा धर्मेंद्र दुबे जी को तिलक लगाकर फूलों की माला, गुलदस्ता आदि से भरपूर स्वागत किया गया।

दुबे जी का संघर्ष पूर्ण जीवन परिचय टोहन देवांगन व्याख्याता के द्वारा बताया गया,जन्म के समय दुबे जी कीआंख की रोशनी का जाना एवं कुछ समय बाद हनुमान जी की कृपा से रोशनी का पुनः वापस आना। वापस आने की वजह से दुबे जी शिक्षा लेकर शिक्षक पेशा को अपना पाय। सेवानिवृत्त के 5 वर्ष पहले फिर से आंखों की रोशनी का कम हो जाना,लेकिन दुबे जी अपनी आंखों की अपंगता को कभी अध्यापन कार्य में आगे आने नहीं दिया।वाणिज्य के सभी अध्याय दुबे जी के कंठस्थ थे। वह बच्चों को बड़ी सहजता से कहानी,नवाचार के माध्यम से समझाते थे। दुबे जी के अंदर कर्मठता समय की पाबंदी,अनुशासन प्रिय, बेबाक जवाब कूट-कूट कर भरी हुई थी। उक्त जानकारी विद्यालय के शिक्षक दीपक शर्मा ने दी।
इस कार्यक्रम में संचालन रोहित मिश्रा एवं रिचा पटेल ने की।वरिष्ठ व्याख्याता डीके छत्रे, टेकराम सेन शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष महासमुंद, ए डी कुर्रे डाइट व्याख्याता,श्रीमती शोभा दीवान, रामनाथ सिन्हा,हितेंद्र शर्मा सेवाराम साहू अंगद पटेल आशीत तांडी, बदूद अहमद, रिखी राम देवांगन, सिराज बख्स,अभिषेक सालोमन, राजनारायण दुबे अशोक शर्मा,रेणुका शर्मा,आशा सिन्हा,मधुमति डहरिया, सलिल चौधरी,संगीता टांडेकर, हेमकुमारी नेताम,भुवन साहू, उमाशंकर पटेल,प्रेम लाल पटेल डोमेश्वरी साहू, खेमिन चंद्राकर, दिनेश सोनी,मोंगरे मैडम,रेणुका मिश्रा,पदमा दीवान मितेश श्याम, ससिम कौसर, टेकराम देवांगन,गायत्री सेन आदि का योगदान रहा।

Join us on:

Leave a Comment