Nagri : जीवन के सभी क्षेत्र में रामायण का है महत्व- डॉ. लक्ष्मी ध्रुव

प्रदीप साहू @ नगरी। त्रिदिवसीय रामायण प्रतियोगिता का आयोजन ग्राम बिरझूली सिंगपुर में किया गया। समापन व विसर्जन कार्यक्रम में सिहावा विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव उपस्थित हुई। उन्होंने कहा कि रामायण सिर्फ एक ग्रंथ ही नहीं बल्कि धर्म का समग्र रूप है।धर्म, समाज, राजनीति समेत जीवन के सभी क्षेत्र में रामायण का महत्व है। रामायण से हमें सदाचार की सीख मिलती है, हमारे जीवन मे अच्छाईयों के प्रकाश की रौशनी हम रामयण का अनुसरण कर पहुंचा सकते है। रामायण से हमें प्राचीन भारतीय संस्कृति एवं सभ्यता के साक्षात दर्शन प्राप्त होते हैं। यदि हम राम के व्यक्तिव के कुछ गुणों को भी अपने चरित्र में धारण कर लें तो अवश्य ही वर्तमान समाज को किसी हद तक रामराज्य बनाने में सफल हो सकते हैं।

स्वच्छ, स्वस्थ्य और उज्ज्वल माहौल की परिकल्पना को साकार करने के लिए गांव-गांव में रामायण का आयोजन जरूरी है। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गीतेश साहू युवा कांग्रेस, राजेंद्र साहू सेक्टर अध्यक्ष, विशाल सिन्हा, लोकनाथ सिन्हा, सोनबेर सर, राजा खान, पुरुषोत्तम सिन्हा, हरीराम साहू सेक्टर अध्यक्ष, अनवर खान उपसरपंच बिरझुली, कांति कवर जिला पंचायत सदस्य, ज्योति ठाकुर, राजेश साहू उपाध्यक्ष जनपद पंचायत मगरलोड, मोहम्मद खान, राकेश सेन मीडिया प्रभारी जोन मगरलोड उपस्थित थे। विधायक डॉ लक्ष्मी ध्रुव ने रंगमंच के सामने शेड निर्माण हेतु लाख रुपए की घोषणा की। यह घोषणा ग्रामवासी, आयोजक समिति व कार्यकर्ताओं के मांग पर की गई, जिस पर ग्रामीणों ने हर्ष व्यक्त करते हुए विधायक को धन्यवाद दिया।

Leave a Comment

Notifications