मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आरंग विधानसभा वासियों को दी अनेक विकास कार्यों की सौगात

SHARE:

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम के दौरान आज 7 फरवरी को रायपुर जिले के आरंग विधानसभा के क्षेत्रवासियों को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मुख्यमंत्री ने आरंग विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत जिले में 86 करोड़ 66 लाख से अधिक के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 36 करोड़ 29 लाख 90 हजार रूपए के 24 विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं 50 करोड़ 36 लाख 20 हजार रूपए के 23 विकास कार्यों का लोकार्पण शामिल हैं।

मुख्यमंत्री श्री बघेल ने जिला स्वास्थ्य विभाग रायपुर के भूमिपूजन हेतु 76.13 लाख रुपए के 6 कार्य तथा 55.76 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग के भूमिपूजन हेतु 1502.02 लाख रुपए के 4 कार्य तथा 1835.501 लाख रुपए के 6 कार्यों का लोकार्पण, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के भूमिपूजन हेतु 2027.88 लाख रुपए के 13 कार्यों तथा 2713. 58 लाख रुपए के 9 कार्यों का लोकार्पण, जल संसाधन विभाग जल प्रबंध संभाग – 1 के 415.94 लाख रुपए के 2 कार्यों का लोकार्पण और ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के भूमिपूजन हेतु 23.87 लाख रुपए के 01 कार्य तथा 15.42 लाख रुपए के 4 कार्यों का लोकार्पण किया। इस तरह उन्होंने 24 विकास कार्याे का भूमिपूजन एवं 23 विकास कार्याे लोकार्पण किया।

Join us on:

Leave a Comment