धमतरी। आमजनों की मांग और समस्याओं का निराकरण करने और विभागीय योजनाओं की जानकारी देने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में शुक्रवार 10 फरवरी को मगरलोड तहसील के ग्राम बड़ी करेली में जिला स्तरीय जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। सुबह दस से दोपहर तीन बजे तक आयोजित होने वाले इस शिविर में विभागीय योजनाओं की जानकारी अधिकारियों द्वारा दी जाएगी।




