कुरुद में युकां ने यूथ जोड़ो-बूथ जोड़ो पोस्टर का किया विमोचन , संगठन विस्तार पर दिया जोर

SHARE:

मुकेश कश्यप @ कुरुद। कांग्रेस भवन कुरुद में छत्तीसगढ़ प्रदेश युकां अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार युकां के प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी चकेश्वर गड़पाले एवं जिला प्रभारी जुल्फिकार, विधानसभा प्रभारी नवशाद खान के मार्गदर्शन में जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोनवानी की उपस्थिति में युकां विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में युकां विधानसभा कुरुद की प्रथम मासिक बैठक में आयोजित की गई।
शुरुआत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की तस्वीर की पूजा वंदना कर की गई। युकां प्रदेश उपाध्यक्ष व रायपुर संभाग प्रभारी चकेश्वर गड़पाले ने युकां के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि युकां कांग्रेस की रीढ़ की हड्डी है। आज युवा तेजी से युकां के साथ जुड़कर आने वाले समय मे युवाओं को भविष्य की नींव देने पर बल दे रहे है।
जिला प्रभारी जुल्फिकार ने सभी युवाओं को आगामी विधानसभा चुनाव के लिए अभी से जुटने, प्रदेश सरकार के जनहितकारी योजनाओं का प्रसार करने सहित विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई। विशेष रुप से विधानसभा एवं ब्लॉक संगठन विस्तार के सबन्ध में आवश्यक चर्चा हुई।
विधानसभा प्रभारी नवशाद खान ने कहाकि आज मुख्यमंत्री बघेल जी के नेतृत्व में प्रदेश में विकास कार्य जारी है।धीरे-धीरे आज लगभग हर वर्ग के लिए कका अपनी महत्ती भूमिका निभा रहे है।
देवव्रत साहू ने कहा हमारे युकां के कार्यकर्ता लगातार युवाओं के साथ जुड़कर संगठन शक्ति को मजबूत करने में अपनी पूरी जान लगा रहे है। जल्द ही विधानसभा के प्रत्येक बूथों, जोन ,सेक्टर में पहुँचकर नए युवाओं को जोड़ेंगे औऱ आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी को ऐतिहासिक जीत दिलाने में युवा कांग्रेस अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगी।इसी तरह जल्द ही संगठन में सक्रिय युवाओं को जोड़कर जिम्मेदारी दी जाएगी।यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो अभियान के तहत अब हम आगे संगठन को मजबूत करने में अपनी पूरी ताकत लगाएंगे।मैं आज के कार्यक्रम में उपस्थित सभी युकां के युवा जांबाजों का हार्दिक स्वागत करता हूँ।आभार डुमेश साहू अध्यक्ष ब्लॉक युकां कुरुद ने किया।तदुपरांत यूथ जोड़ो बूथ जोड़ो कार्यक्रम का पोस्टर विमोचन हुआ।
इस दौरान ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ,महामंत्री कृष्णकुमार साहू,नरेन्द्र सोनवानी जिलाध्यक्ष युकां धमतरी,लिली श्रीवास उपाध्यक्ष युकां धमतरी,कमल साहू महासचिव युकां धमतरी,देवव्रत साहू अध्यक्ष कुरुद विधानसभा युकां, भारतभूषण साहू उपाध्यक्ष कुरुद विधानसभा युकां,इंद्रजीत सिंह दिग्वा उपाध्यक्ष कुरुद विधानसभा युकां,डुमेश साहू अध्यक्ष कुरुद ब्लॉक युकां, यक्ष साहू, पुष्पेंद्र साहू, योगेश , निर्मलकर, पुष्पराज ,प्रदीप साहू, दुलार साहू,निर्मल कुमार,पितेश्वर साहू,विवेक कुमार साहू,फिनेश कुमार साहू, सोमप्रकाश साहू,परसादी राम ,हिमांशु आडिल,नसेन आडिल,एकलव्य साहू,हिमेश कुमार,दुष्यन्त कुमार,घनश्याम सिंह ध्रुव गिरधर साहू, रितुराज साहू, पूनाराम साहू,सहित बड़ी संख्या में युकां के कार्यकर्ता व काँग्रेस जन उपस्थित थे।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें