2024 के चुनाव में कांग्रेस के रायपुर अधिवेशन का दिखेगा प्रभाव

SHARE:

राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मलिकार्जुन खरगे की तिकड़ी करेगी नेतृत्व
रायपुर ।कांग्रेस के 3 दिनी 85 वें अधिवेशन को कांग्रेस ने आगामी रणनीति तय करने के लिए महत्वपूर्ण कहा है। इसके लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने रायपुर के अधिवेशन में एक नया नारा दिया है मजबूत कांग्रेसी बुलंद भारत
कांग्रेस के इस अधिवेशन न लगभग यह संदेश दे दिया है कि 2024 के चुनाव के लिए कांग्रेस में राहुल गांधी, प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे ही पूरे कांग्रेस की बागडोर अपने हांथ में थामे रखेंगे जबकि सोनिया गांधी इसबार भीष्म पितामह का रोल अदा करेंगी।
रायपुर के इस अधिवेशन के बाद किसी भी हालत में कांग्रेस पूरे विपक्ष को एक साथ लाने की तैयारी में लगेगी। लेकिन कांग्रेस पार्टी देश के नेतृत्व के लिए बाकी की पार्टियों से आगे की पंक्ति में रहेगी। इस अधिवेशन में जहां सोनिया गांधी अपने दायित्व को कम करना चाहती थी वहीं कांग्रेस के नेता पूरे अधिवेशन में हर बात उनसे पूछ कर बता कर ही कर रहे थे।
संगठन में कट्टरता – एकजुटता की दिखी कमी –
सम्मेलन के अंतिम दिवस में जब कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे का अंतिम संबोधन चल रहा था, और पार्टी के राष्ट्रीय नेतृत्व के सभी प्रमुख नेता मंच पर थे तब मंच के सामने के दाएं और का डोम लगभग 80% खाली हो चुका था। वहीं मुख्य डोम की लगभग 60% कुर्सियां भी खाली दिख रही थी । वहीं मंच के सामने बाईं ओर का डोम भी लगभग 50% खाली हो चुका था, और बहुँत से नेता और कार्यकर्ता मंच के सामने डी सरकल में मीडिया के सामने आ खड़े होकर अध्यक्ष का भाषण सुन रहे थे और बीच – बीच में राहुल गांधी के नारे लगा रहे थे।
प्रमुख बाते –
कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे ने प्रमुख रूप से कहा कि देश के लिए आने वाले समय में कांग्रेस का यह अधिवेशन बहुत ही महत्वपूर्ण होगा । उन्होंने कहा कि जनता से जुड़ी जितनी भी बातें हैं वह हमारे इस अधिवेशन में आई हैं। उन्होंने कहा कांग्रेस संगठन में एस सी, एसटी, ओबीसी महिलाओं की 50% आरक्षण दिया जावेगा। वही संगठन में युवाओं को विशेष रुप से प्राथमिकता दी जाएगी। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि हम देश में जातिगत जनगणना करवाने की बात कहते हैं। इससे पूर्व भी हमने जब हमारी सरकार 2012-13 में थी तब जातिगत जनगणना करवाया था। लेकिन हमारी सरकार चली जाने के कारण वह सर्वे प्रकाशित नहीं करवा पाए थे उन्होंने कहा कि आने वाले चुनाव में सामाजिक न्याय की राजनीति हमारी प्राथमिकता होगी।

Join us on:

Leave a Comment