Dhamtari : प्रदेश किसान अधिकार रैली रायपुर में शामिल हुए जिले के किसान

SHARE:

धमतरी। भारतीय किसान संघ द्वारा प्रदेश स्तरीय धरना प्रदर्शन 27 फरवरी 2023 बूढ़ा तालाब रायपुर में किया गया जिसमें 15 सूत्री मांग रखा गया था जो कि राज्य सरकार द्वारा विगत 4 वर्ष पूर्ण घोषणा किया गया था तत्कालिक सरकार के ₹600 अधूरे बोनस सत्ता में आते ही प्रदान करेंगे अभी तक राज्य सरकार मौन बैठा है दूसरा किसानों की एक-एक दाना खरीदेंगे धान यह वादा भी झूठा निकला किस गणित के आधार पर 14 कुंटल 80 किलो धान खरीद रहा है जबकि पंजाब में 30 कुंटल धान की खरीदी हो रही है हमारा धान कम से कम 20 कुंटल खरीदें हर किसान का कर्जा माफ यह भी झूठा साबित हुआ है केवल सहकारी समिति की कर्ज माफ हुआ है बाकी अन्य राष्ट्रीय कृत बैंक के द्वारा किसानों से लिए कर्जे राज्य सरकार माफ नहीं किया अधूरी सिंचाई परियोजनाएं गौरक्षण केवल नारा है जानवर खुले में घूम रहा है गुणवत्ता विहीन जैविक खाद का निर्माण बिजली की कटौती पेयजल के लिए बांध से पानी न देना नकली खाद बीज बाजार में धड़ल्ले से बिक रहा है मंडियों में 3% ज्यादा टैक्स लगाकर अप्रत्यक्ष रूप से किसानों से लिया जा रहा है जिससे किसानों को कम दाम मिल रहा है वपी वर्तमान दलहन तिलहन फसल समर्थन मूल्य पर खरीदेंगे केवल घोषणा मात्र है मंडियों में अभी तक आदेश नहीं आया है शराब नशे की गोली गांव-गांव में बिक रहा है कृषि खाद बीज दवाई को जीएसटी से मुक्त किया जाए किसानों को सीधे अनुदान उसके खाते में डाला जाए भूमि अधिग्रहण वर्तमान प्रचलित दर के आधार पर राज्य व केंद्र सरकार मूल्य निर्धारित कर मुआवजा प्रदान करें इन्हीं मुद्दों को लेकर भारतीय किसान संघ के अखिल भारतीय संगठन मंत्री मोहिनी मोहन मिश्र अखिल भारतीय सदस्य डॉ विशाल चंद्राकर प्रदेश अध्यक्ष सुरेश चंद्रवंशी व प्रदेश के पदाधिकारी गण पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश से आए भारतीय किसान संघ के पदाधिकारी गण शामिल हुए धमतरी जिले से जिला अध्यक्ष लालाराम चंद्राकर वह मंत्री श्री दुलार सिन्हा के नेतृत्व में जिले एवं ब्लॉक के पदाधिकारी गण शामिल हुए जिसमें श्रीमती सिंधु भाई श्रीमती पूर्णिमा साहू श्रीमती ज्योति साहू श्री शत्रुघ्न साहू राजेंद्र कुमारश्री राम रामकुमार कॉल ललित चंद्राकर राजकुमार चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष ठाकुर राम साहू सचिव रमन साहू श्री उत्तम साहू गजाधर यादव बुनू राम ओंकार चंद्राकर लल्लू चंद्राकर अशोक साहू वीरेंद्र साहू धन्नू साहू सहित अनेक पदाधिकारी गण धमतरी जिले से राजधानी के कार्यक्रम में शामिल हुए।

Join us on:

Leave a Comment