धमतरी। तपोनिष्ट, विदेहमुक्त सदगुरु श्री क्षमा साहेब जी की स्मृति में कबीर सत्संग मेला एवं युवोदय कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 4 और 5 मार्च को देवपुर डोगेश्वर धाम में होगा।
दो दिनी कार्यक्रम सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक होगा। कार्यक्रम के मुख्य वक्त संत धर्मेंद्र साहेब प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) होंगे। संरक्षक संयोजक संत रविशंकर साहेब अध्यक्ष संत संगठन होंगे। इस अवसर पर बीजक पाठ, भजन प्रस्तुति, कबीर विचार गोष्ठी, युवोदय परिचर्चा, प्रतिभा सम्मान, स्वास्थ्य शिविर, वृक्षारोपण समेत अन्य कार्यक्रम भी होंगे।




