मुकेश कश्यप @ धमतरी। ग्राम पंचायत देवपुर में प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था की तरफ से संचालित आर पी एल कार्यक्रम के अंतर्गत राज मिस्त्री (मेसन) का प्रशिक्षण का आयोजन किया गया , जिसमें 30 राज मिस्त्रीयों को कार्य के दौरान सुरक्षा व मेसन के अन्य कार्य की जानकारी दी गई व इंटाइटल मेंट प्रोसेस में श्रमिकों के लिए श्रमिक कार्ड के लिए आवेदन किया गया। इसके साथ ही शासन द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की भी जानकारी दी गई। जिसके बाद सरपंच चेतन लाल यादव ने सभी राज मिस्त्री को प्रमाण पत्र का वितरण किया । जिसमें प्रथम एजुकेशन फाउंडेशन संस्था की टीम से भूपेंद्र साहू उपस्थित रहे।




