mahasamund : प्रधान पाठक की शिकायत कलेक्टर से

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया। जिला कार्यालय से 12 किलोमीटर दूर तुमगांव नगर पंचायत के कन्या पूर्व माध्यमिक शाला के प्रधान पाठक सुनिधि कुर्रे की पदस्थापना की शिकायत करने नगर पंचायत के उपाध्यक्ष और पार्षद कलेक्टर कार्यालय पहुंचे।

जनप्रतिनिधियों ने प्रधान पाठक की शिकायत करते हुए कलेक्टर से कहा है कि सुनिधि कुर्रे कला संकाय की शिक्षक है, लेकिन श्रीमती कुर्रे ने शिक्षा विभाग के साथ सांठगांठ कर विज्ञान संकाय में अपनी नियुक्ति तुमगांव के कन्या पूर्व माध्यमिक शाला में करा लिया गया है। जहां विज्ञान संकाय की शिक्षिका की आवश्यकता है, जिला शिक्षा कार्यालय को इसकी जानकारी होने के बावजूद भी कला संकाय की शिक्षिका के साथ सांठगांठ कर पदस्थापना दिया जाना न्याय संगत नहीं है। जिसका तुमगांव नगर पंचायत के पालकों ने विरोध करते हुए कलेक्टर से अनुरोध किया है कि श्रीमती सुनिधि कुर्रे को स्कूल से हटाकर विज्ञान संकाय की शिक्षिका का पदस्थापना करें। कलेक्टर से शिकायत करने पहुंचे जनप्रतिनिधियों ने कहा है कि विज्ञान संकाय के शिक्षिका की नियुक्ति नहीं की जाती है तो स्कूल में तालाबंदी कर आंदोलन किया जाएगा।

Join us on:

Leave a Comment