धमतरी। जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली के तहत ऐसे राशन कार्डधारी जिन्हें माह फरवरी-2023 का खाद्यान्न प्राप्त नहीं हुआ है, वे मार्च माह राशन प्राप्त कर सकते हैं। जिला खाद्य अधिकारी ने बताया कि इस माह, यानी 05 मार्च तक संबंधित शासकीय उचित मूल्य की दुकानों से फरवरी माह का राशन प्रदाय किया जाएगा।