कुरुद युकांइयों ने बढ़ती महंगाई के विरोध में किया विरोध प्रदर्शन

कुरुद । छग प्रदेश युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार आज कुरूद के ह्रदय स्थल कारगिल चौक में विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू के नेतृत्व में गैस घरेलू गैस सिलेंडर के ₹50 रु एवं कमर्शियल गैस सिलेंडर के ₹350 रु में बेहाशा बढ़ोतरी के विरोध में युकांइयों के द्वारा केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया गया।वहीं गैस सिलेंडर को माला पहनाकर पूजा अर्चना करके श्रद्धांजलि अर्पित किया गया।
इस दौरान आशीष शर्मा अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद, कृष्णा साहू महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद, नरेंद्र सोनवानी अध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस धमतरी, लिली श्रीवास उपाध्यक्ष जिला युवा कांग्रेस, गीतराम सिन्हा महासचिव जिला युवा कांग्रेस, डुमेश साहू अध्यक्ष ब्लॉक युवा कांग्रेस कुरुद, बसंत साहू पार्षद प्रतिनिधि ,महिम शुक्ला उपाध्यक्ष, इंद्रजीत सिंह , योगेश साहू एनएसयूआई प्रदेश महासचिव, योगेश साहू महामंत्री, पुखराज साहू, तुकेश साहू, पुष्प साहू, योगेश निर्मलकर, यक्ष साहू, जितेंद्र साहू, भूपेंद्र भारती, गुरुदेव महिपाल, हेमलेश सोनी, सतीश निर्मलकर, रामदयाल जोशी
सहित अनेक युकां के पदाधिकारी व कांग्रेसजन उपस्थित थे।

Leave a Comment

Notifications