धमतरी। नेेताजी सुुुभाष चन्द्र बोस की आजाद हिंद फौज में सिपाही रहे मनराखन लाल देवांगन का 108 साल की उम्र में निधन हो गया। ये अनोखा संयोग रहा कि मनराखन लाल ने 21 मार्च को अपने जन्मदिन के दिन ही अंतिम सांस ली।

धमतरी जिले के भटगांव में रहने वाले मनराखन लाल 1942 में आजाद हिंद फौज में भर्ती हो गए थे। 5 साल का बांड खत्म होने के बाद 1947 में रिटायर हो गए और अपने गांव लौट कर खेती बाड़ी करने लगे थे। मनराखन लाल के अंतिम यात्रा में पूरा गांव शामिल हुआ। धमतरी महापौर और एसपी भी शामिल हुए और परिजनों से मिले। आजाद हिंद फौज के दिवंगत सिपाही का शव राष्ट्र ध्वज में लपेट कर अंतिम यात्रा निकाली गई।




