धमतरी। राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना महात्मा गांधी रूरल इंडस्ट्रियल पार्क (रीपा) का लोकार्पण प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल द्वारा शनिवार 25 मार्च को दोपहर 12.00 बजे वर्चुअली तौर पर किया जाएगा। कलेक्टर श्री ऋतुराज रघुवंशी ने बताया कि इस अवसर पर धमतरी विकासखण्ड के अछोटा गौठान और कुरूद विकासखण्ड के हंचलपुर गौठान में वर्चुअल कार्यक्रम हेतु आवश्यक तैयारियां की गई हैं। इस अवसर पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया है। जिला पंचायत की मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती रोक्तिमा यादव ने रीपा गौठान हंचलपुर और अछोटा स्थित रीपा गौठान में जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों को उपस्थित रहने की अपील की है।




