दिल्ली में संसद घेराव के दौरान कुरूद के युवा कांग्रेसी हुए गिरफ्तार

नई दिल्ली । देश के प्रधानमंत्री मोदी सरकार द्वारा चलाए जा रहे तानाशाही नीतियों के खिलाफ लोकतंत्रकी रक्षा करने सड़क से संसद तक आवाज बुलंद करने दिल्ली के जंतर मंतर में भारतीय युवा कांग्रेस द्वारा आयोजित संसद घेराव में छग युवा कांग्रेस अध्यक्ष आकाश शर्मा के नेतुत्व में छग से हजारों युवा कांग्रेस दिल्ली पहुंचे। धमतरी जिले से कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू, कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू, एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू , जिला उपाध्यक्ष लिली श्रीवास शामिल हुए। संसद घेराव के दौरान मोदी सरकार के इशारें में दिल्ली पुलिस बल पूर्वक युवा कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष बीवी श्रीनिवास जी के साथ राष्ट्रीय महासचिव पूर्ण चंद कोको पाढ़ी, छग प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा, उपाध्यक्ष मोनू अवस्थी, कुरूद विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवव्रत साहू, कुरूद ब्लॉक अध्यक्ष डुमेश साहू, एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू सहित हजारों कार्यकताओं को गिरफ्तार कर लिया गया।

दिल्ली में गिरफ्तारी के बाद कुरूद विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत साहू ने कहा कि तानाशाह हुक्मरान मोदी सरकार लोकतंत्र की आवाज को खामोश करने पर अमादा है लेकिन हम ये किसी कीमत पर होने नहीं देंगे। भाजपा वाले ये न भूलें कि ये राहुल गांधी हैं माफीवीर सावरकर नहीं। इस देश की मिट्टी में उनके परिजनों का खून है!इतिहास फिर से दोहराएगा और देश में फिर से कांग्रेस वापस आएगी और यह काम युवा कांग्रेस के साथी करेंगे।

कुरूद युवा कांग्रेस अध्यक्ष डुमेश साहू ने कहा कि जब संसद मौन होगी तो देश के लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़कों पर संग्राम होगा! तानाशाही लोकतंत्र की आवाज को कभी दबा नहीं सकती। एनएसयूआई प्रदेश सचिव योगेश साहू ने कहा कि तानाशाही मोदी सरकार का घमंड टूटेगा। पीएम मोदी और अडानी मामले को जनता तक ले जायेंगे।

Leave a Comment

[democracy id="1"]

Notifications