ईद मिलन ने दो कौमों के बीच बिखेरी मोहब्बत की खुशबू

कुरुद @ मुकेश कश्यप। सर्वधर्म समभाव और गंगा जमुनी तहजीब की परम्परा को कायम रखते हुए नगर में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें हिन्दू एवं मुस्लिम समाज के लोगो ने एक साथ बैठकर सेवाइयां खाई और जता दिया कि हजारों साल की सांझी संस्कृति को दफ्न करना इतना आसान नहीं है।
नगर पंचायत कुरुद के वार्ड नंबर दो में स्थित गोशा ए जन्नत में ईद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें नपं अध्यक्ष तपन चंद्राकर, मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकर, कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष भरत नाहर, जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर, गोविन्द साहू, सोसायटी अध्यक्ष रमेशर साहू, ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष मुकेश कोसरे, युकां अध्यक्ष डुमेश साहू, महिम शुक्ला, वैभव चन्द्राकर, कांग्रेस प्रवक्ता योगेश कुर्मी, नपं सभापति मनीष साहू, वरिष्ठ भाजपा नेता शिवप्रताप ठाकुर, रघुनंदन साहू, सुनील चन्द्राकर, कृष्णकांत साहू, भूपेन्द्र सिन्हा, केवल चन्द्राकर, प्रकाश चैनवानी, मुस्लिम समाज अध्यक्ष अधिवक्ता अय्युब खान, हाजी सुलेमान हलारी, सै.कासम अली, प्राचीन श्रीराम मंदिर के महंत अखिलेश वैष्णव,साहयक देव कुमार, राईस इंडस्ट्रीज के अनिल चन्द्राकर, सौरभ चन्द्राकर, प्रेस जगत से मूलचंद सिन्हा, धनसिंह सेन, यशवंत गंजीर, चंदन शर्मा, योगेश, भूनेश्वर साहू, पामेश देवांगन, तुलसी साहू, खेल से जुड़े विनोद गोस्वामी, हरिश देवांगन, वीरेंद्र बैस सहित अधिकारी कर्मचारी सहित तमाम लोगों का बिलकीस ज़माल,रिज़वान, दुवा रिजवी ने गुलपोशी एवं खूशबू से इस्तकबाल किया। ईद मिलन में शामिल सभी प्रबुद्ध जनों ने आयोजन की प्रशंसा करते हुए कहा कि मौजूदा हालात में इस तरह के आयोजन समाजिक सौहार्द को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने का काम करेंगे। सदियों से यहां ईद और दिवाली हिन्दू और मुसलमान मिलकर मनाते हैं, यह बात इस पीढ़ी को बतानी होगी ‌‌‌। तभी हमारी सांझी विरासत की हिफाजत हो सकती है। इस मौके पर सरपंच खेमराज चन्द्राकर, राजकुमार रात्रे, लेखराम चन्द्राकर, गोपाल सिन्हा, संजय चन्द्राकर, देवेन्द्र दादर, अशोक निर्मलकर, टुकेश साहू, शिबू चन्द्राकर, पंकज नायडू, तरुण, प्रवीण सिन्हा, चन्द्र प्रकाश,आदिती चन्द्राकर, अरमान कुरैशी, फरजान, अरशद,अनीश, सुहैल, फ़ैज़ ख़ान, ताहीर, अफताब आदि उपस्थित थे।

Leave a Comment

Notifications