विधायक अजय चंद्राकर और टीवी कलाकार दीपिका सिंह करेंगे पुरुस्कार वितरण
कुरुद। फ्रेण्ड्स क्लब कुरुद के द्वारा विधायक अजय चंद्राकर के विशेष मार्गदर्शन पर आज आठवें दिन खेल मैदान कुरुद में केपीएल रात्रिकॉलिन क्रिकेट प्रतियोगिता जारी है।
20 मई के मैच के परिणामों में पहला मैच चैलेंजर्स रायपुर के विरूद्ध धमतरी खेला गया जिलमें विजेता रायपुर की टीम रही।
इसके बाद दूसरा मैच भिलाई नाईन के विरूद्ध शैलूर खेला गया जिसमें विजेता भिलाई नाईन की टीम रही। तीसरा मैच चैलेंजर्स रायपुर के विरूद्ध भिलाई नाईन खेला गया जिसमें विजेता रायपुर चैलेंजर्स रही।
आज 21 मई के मैचों में पहला मैच चौथा क्वाटर फायनल चैलेंजर्स के विरूद्ध भानूप्रतापपुर होगा। फिर प्रतियोगिता का दोनों सेमीफाइनल मैच संयम राजनांदगांव, डब्ल्यू आर एस कालोनी रायपुर, कुमली और चौथा क्वाटर फायनल के विजेता मैच खेलेंगे। साथ ही छत्तीसगढ़ के रणजी टाफी टीम के ओपनर बल्लेबाज शशांक चंद्राकर का सम्मान फ्रेन्ड्स क्लब के अध्यक्ष विनोद गोस्वामी, संयोजन भूपेंद्र चंद्राकर, रविकान्त चंद्राकर, हरीश देवांगन, सुरेश अग्रवाल, मुरली शादीजा, टी आर सिन्हा द्वारा किया गया।
पुरुस्कार वितरण के तैय्यारीयों को लेकर बैठक हुई जिसमें फ्रेण्ड्स क्लब के सदस्यों को अलग अलग प्रकार से जवाबदारी सौंपी गई। कुरुद क्षेत्र के 1700 क्रिकेट खिलाड़ीयों को ट्रेकशूट वितरण कर रैली निकाला जायेगा जिनके भोजन की भी व्यवस्था समिति ने की है। क्षेत्र के खिलाड़ीयो सहित भारी दर्शको के रोमांच से भरा फाइनल मैच होगा।




