कुरुद। चलबो गौठान खोलबो पोल कार्यक्रम के तहत भाजपा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को सुबह 8 बजे कांग्रेस शासित ग्राम पंचायत चर्रा के गौठान का निरीक्षण किया। जिसमें निरीक्षण में गौठान में हो रही सरकार की भ्रष्टाचारी का पोल खुला, गौठान में न ही गायों के लिए शुद्ध पीने का पानी है और न चारा लाखों की स्वीकृति होने के बाद भी कुछ सुविधा नहीं है वर्मी खाद के नाम से कंकड़ मिट्टी और रेत है न ही चारा के लिए कही पैरा की व्यवस्था की गई है ,पूरा गौठान का निर्माण सिर्फ 14 वे वित्त 15 वे वित्त और मनरेगा से किया गया है रख रखाव के लिए महीने 10 हजार रूपए का भी कोई हिसाब नहीं है,इन सभी का निरीक्षण भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने किया जिसमे मुख्य रूप से प्रभारी के रूप कृष्ण कांत साहू , मूलचंद सिन्हा ,कुरुद मंडल संयोजक दीपक चन्र्दाकर, दाऊ लाल साहू,राकेश बैस ,उत्तम बैस, टीकू बैस, अनिल बैस ,हरिचंद बांधे ,रामकुमार साहू ,राजेश साहू ,राकेश साहू , छन्नू देवांगन , देवानंद साहू,अमर साहू, रामस्वरूप साहू ,कमल साहू। युवा मोर्चा से वीरेंद्र साहू , द्रोण साहू, भोज साहू ,महिला मोर्चा से अंसुइया साहू ,रूखमणी साहू , पिंकी साहू, रमशिला साहू, पाली साहू, दुलेश्वर सिंह ध्रुव जनपद सदस्य,देवानद साहू। कृष्ण कुमार बैस की उपस्थिति रही जिन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने में अपनी महत्वपूर्ण योगदान दिया।




