कुरुद। विभिन्न जनसमस्याओं के लेकर कांग्रेसियों ने ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा के पहल पर एसडीएम कार्यालय में बैठक आयोजित किया गया। जहां एसडीएम डेविड के निर्देश पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों को बुलाया गया। जहां कांग्रेसियों ने कुरुद सहित ग्रामीण इलाकों में लगातार विधुत अवरुद्ध होने पर जमकर बिफरे व तत्काल समस्या का समाधान करने कहा।जल संकट को देखते हुए कैनाल में पानी छोड़ने, बायपास सहित ग्रामीण सड़कों की मरम्मत पर जोर दिये। गौठानो में निरिक्षण सहित जनता की समस्याओं को तत्काल दूर करने का बात रखे। समस्त समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम डेविड ने तत्काल संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए।इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भरत नाहर,जिला पंचायत सभापति तारिणी चंद्राकर, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ,जनपद पंचायत अध्यक्ष शारदा साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चन्द्राकर, सभापति डुमेश साहू,ब्लाक महामंत्री पप्पू राजपूत, ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता योगेश कुर्मी,ब्लाक उपाध्यक्ष जितेन्द्र जोशी ,पंकज जोशी, तुलसी राम साहू,दादु साहू, विधुत विभाग,पी डब्लू डी , सहित अन्य विभागों के अधिकारी गण उपस्थित रहे।




