Dhamtari : एसडीएम व आयुक्त ने लिया जल भराव क्षेत्र का जायजा

SHARE:

धमतरी। बरसात के मौसम में धमतरी शहर में पानी निकासी की समस्या न हो, इसके मद्देनजर कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी के निर्देश पर अनुविभागीय अधिकारी राजस्व धमतरी डॉ.विभोर अग्रवाल व आयुक्त नगरपालिक निगम विनय पोयाम ने ग्राम रत्नाबांधा से होते हुए मुजगहन की ओर पानी के निकासी का जायजा लिया। ज्ञात हो कि जिन रास्तों से पानी रत्नाबांधा मुजगहन से आगे जाता है, वहां कुछ लोगों के द्वारा मुरूम डालकर पानी के प्राकृतिक बहाव रोका गया, इसकी जानकारी ग्रामीणों ने कलेक्टर श्री रघुवंशी को दी। इस पर तत्काल संज्ञान में लेते हुए संवेदनशीलता के साथ कलेक्टर ने उक्त जलभराव का निरीक्षण कर ठोस कार्यवाही करने के निर्देश एसडीएम व आयुक्त को दिए।

Join us on:

Leave a Comment