धमतरी। सीएएफ जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जवान का नाम चंद्रशेखर यादव बताया जा रहा है। जवान सीएएफ में कांकेर में अभी पोस्टेड था। जानकारी के मुताबिक ड्यूटी के दौरान ही जवान ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मार ली।
जानकारी के मुताबिक जवान चंद्रशेखर यादव धमतरी जिले के रुद्री थाना का रहने वाला है। कांकेर SP दिव्यांग पटेल ने बताया कि जवान की मौत के कारण अभी स्पष्ट नहीं है। फिलहाल पुलिस इस पूरे प्रकरण की जांच कर रही है।