मुख्यमंत्री 19 सितम्बर को भिलाई नगर निगम को देंगे 68.75 करोड़ रूपए के 49 कार्यों की सौगात

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 19 सितम्बर को नगर निगम भिलाई 68 करोड़ 75 लाख रूपए की लागत के 49 कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे। श्री बघेल इन कार्यों में 25 करोड़ 50 लाख रूपए की लागत के 20 कार्यों का लोकार्पण और 43 करोड़ 24 लाख रूपए की लागत के 29 कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।
आवास एवं पर्यावरण मंत्री एवं दुर्ग जिले के प्रभारी मंत्री मोहम्मद अकबर कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, विधायक देवेन्द्र यादव, नगर निगम भिलाई महापौर नीरज पाल, सभापति गिरवर बंटी साहू, अंत्यावसायी सहकारी समिति एवं वित्त विकास निगम की उपाध्यक्ष नीता लोधी, छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण के सदस्य विजय साहू, नगर निगम भिलाई जोन-04 के अध्यक्ष भूपेन्द्र यादव, एमआईसी सदस्य मीरा बंजारे विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में उपस्थित रहेंगी।

Leave a Comment

Notifications