Dhamtari : कलेक्टर ने की दो मृतक के परिजनों को 8 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत

SHARE:

धमतरी। कलेक्टर ऋतुराज रघुवंशी ने प्राकृतिक आपदा से मृत जिले के दो लोगों के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार कुकरेल तहसील के ग्राम पीपरछेड़ी के ईश्वरलाल ध्रुव की लू लगने से मृत्यु हो गई, इसके मद्देनजर उनकी पत्नी शारदा बाई ध्रुव को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। इसी तरह ग्राम सलोनी के टकेश्वर यादव की तालाब में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी अमरीका बाई को चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Join us on:

Leave a Comment