कुरुद। स्वामी विवेकानंद इंडोर स्टेडियम कुरूद में आयोजित भारतीय जनता पार्टी कुरूद विधानसभा क्षेत्र कार्यकर्ता सम्मेलन में कार्यकर्ताओं के ने भाजपा को जिताने का संकल्प लिया।
भाजपा प्रत्याशी अजय चन्द्राकर जी के समर्थन में विजय श्री का संकल्प लेकर भाजपा कुरूद विधानसभा क्षेत्र के समस्त 237 बूथों के कार्यकर्तागण, भाजपा कुरूद क्षेत्र के समस्त नेतागण, वरिष्ठ कार्यकर्तागण, महिला मोर्चा के माता बहनों ने कुरूद विधानसभा मे पुनः नेतृत्व प्रदान करने के लिए संकल्प लिये है !
हमारे पार्टी के कार्यकर्ता सम्मेलन के मुख्य वक्ता रायपुर के पूर्व विधायक श्रीचंद सुंदरानी जी ने जीत का हुंकार भरा, भाजपा प्रत्याशी अजय चन्द्राकर ने राज्य सरकार के नाकामी को गिनाते हुए कुरूद के जनता का आवाज़ सदैव छत्तीसगढ के सदन में गुंजता रहे इस भाव को लेकर पुनः क्षेत्र में कमल खिलाने के लिए आशीर्वाद माँगा, विशाल सभा में भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष ज्योति चन्द्राकर जी ने संबोधित करते हुए कहा महिलाओं को एकजुट होकर नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ने का समय है कमल खिलाकर राज्य और केन्द्र में भाजपा सरकार लाये और अपने पीढ़ी को सुरक्षित करें, विशाल जनसमुदाय को कुरुद मंडल की ओर से भाजपा प्रदेश सदस्य निरंजन सिन्हा, मेघा मंडल की ओर से मंडल प्रभारी श्याम साहु, सिर्री मंडल की ओर से भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष गौकरण साहु ने, भखारा मंडल की ओर से पूर्व भाजपा ज़िला उपाध्यक्ष भीम साहु ने संबोधित कर भाजपा को विजय श्री दिलाने के लिए आशीर्वाद माँगा।
मंचासीन नेताओं में कुरूद विधानसभा के चुनाव प्रभारी राँची के डिप्टी मेयर विजयवर्गीय, कार्यक्रम के अध्यक्षता एल पी गोस्वामी, वरिष्ठ मार्गदर्शक नारायण गिरी, गणेश सोन, भखारा न.प. अध्यक्ष पुष्पलता देवांगन, पूर्व जनपद अध्यक्षगण रामगोपाल देवांगन, सिंधू बैस, पूर्णिमा साहु, ज़िला के पदाधिकारी रविकान्त चन्द्राकर, त्रिलोकचंद जैन, देवकी रात्रे, रामस्वरूप साहु, बीरेन्द्र साहु, हरिशंकर सोनवानी, झागेश्वर ध्रुव, मंडल अध्यक्षगण कुलेश्वर चन्द्राकर, आनंद यदु, पुस्पेन्द्र साहु, होरी साहु, वरिष्ठ नेतागण पंकज सिन्हा, मालकराम साहु, चितरंजन साहु, लोकेश्वर सिन्हा, सुरेश अग्रवाल, आदर्श चन्द्राकर, कृष्णकांत साहु के आतिथ्य में संपन्न हुआ !
इस अवसर पर भाजपा प्रदेश, जिला, मंडल के समस्त पदाधिकारीगण, सेक्टर प्रभारीगण, महिला मोर्चा के पदाधिकारीगण, युवा मोर्चा के पदाधिकारीगण, सभी मोर्चा प्रकोष्ठ के पदाधिकारीगण, शक्ति केन्द्र के प्रभारी एवं संयोजकगण, सभी बुथ के पालकगण, सभी बुथ के अध्यक्षगण, आई टी सेल के पदाधिकारीगणों सहित विशाल संख्या में भाजपा के जुझारू कार्यकर्तागण सम्मेलन में सम्मिलित होकर विजय श्री का संकल्प लिये, कार्यक्रम का संचालन भाजपा मंडल महामंत्री प्रभात बैस, अतिथियों एवं देव दुर्लभ भाजपा कार्यकर्ताओं का आभार कार्यक्रम संयोजक भानु चन्द्राकर ने किये !



