महासमुंद @ मनीष सरवैया। गांजा के साथ 2 तस्करों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने तस्करों के पास से 11.938 किलो ग्राम गांजा जब्त किया है। जिसकी कीमत 2,40,000 रूपये बताई जा रही है। इसके अलावा नगदी और मोबाइल भी जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि दो व्यक्ति पुलिस को चकमा देते हुये अवैध मादक पदार्थ बस बदल बदल कर परिवहन कर रहे है। जिस पर सउनि। अश्वनी मारकण्डे हमराह स्टॉफ ने मुखबीर के बताये गये हुलिया संदेही व्यक्तियों घेराबंदी कर पकड़ा। जिनके पास से एक थैला में 12 पैकेट गांजा मिला। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया और दोनों तस्करों गुणोनिधी नायक पिता ब्रजाबंन्धु नायक उम्र 56 वर्ष साकिनान- ग्राम नारेन थाना टिटलागढ जिला बलांगीर उडीसा और बिनोद नायक पिता ब्रजाबंन्धु नायक उम्र 52 वर्ष साकिनान – ग्राम नारेन थाना टिटलागढ जिला बलांगीर उडीसा को गिरफ्तार कर लिया।