धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा ईवीएम स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में लगे अधिकारी, कर्मचारियों का निरीक्षण महत्वपूर्ण दिशा निर्देश दिया गया ।
निरीक्षण के दौरान स्ट्रांग रूम की व्यवस्थाओं, सुरक्षा इंतजामों को लेकर संबंधित अधिकारियों को विशेष दिशा निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान स्ट्रांगरूम की सुरक्षा के संबंध में जो इंतजाम किए गए हैं उनके बारे में विस्तार से जानकारी ली। स्ट्रांग रूम के सुरक्षा में जहां पर और सुधार की आवश्यकता थी उसके लिए संबंधित प्रभारी अधिकारी को अवगत भी कराया गया।
स्ट्रांग रूम के सुरक्षा के लिए नियुक्त कर्मचारियों को निर्देश देते हुए कहा कि स्ट्रांग रूम के सुरक्षा को लेकर किसी प्रकार की कोई समस्या हो तो तुरंत निर्वाचन अधिकारी को अवगत कराएं तथा तुरंत उसका समाधान कराएं। स्ट्रांग रूम में लगे अधिकारी कर्मचारियों के निरीक्षण एवं ब्रिफिंग के दौरान डीएसपी.भावेश साव,एसडीओपी. नगरीमयंक रणसिंह, डीएसपी.परि. विंकेश्वरी पिंदे,रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा, सहित सुरक्षा में लगे अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे।




