यातायात सुरक्षा माह के चौथे दिवस थाना सिहावा ने हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को किया जागरूक

SHARE:

धमतरी। पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर द्वारा सभी थाना/चौकी प्रभारियो को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के मद्देनजर दुर्घटना में कमी लाने संबंधी, आनलाईन ठगी एवं महिला व बालिका के संबंधित अपराधो की जानकारी एंव रोकथाम संबंधी जानकारी देने व आम लोगो मे जागरूक करने निर्देशित किया गया है।
इसी कड़ी में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में पुलिस अनुविभागीय अधिकारी नगरी मयंक रणसिंह के नेतृत्व में आज थाना प्रभारी सिहावा उमाकांत तिवारी द्वारा अपने थाना स्टॉफ के साथ हाई स्कूल सिहावा पहुंचकर हाई स्कूल अध्ययनरत छात्र-छात्राओ को यातायात संबंधी जानकारी व नियमो का पालन करने, आनलाईन ठगी एवं महिला/बालक / बालिका संबंधी अपराध व रोकथाम के उपाय एवं गुड टच एवं बैड टच के संबंध में जानकारी दी गई।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें