फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 8 फरवरी को

SHARE:

धमतरी। भारत निर्वाचन आयोग नई दिल्ली के निर्देशानुसार जिले के अंतर्गत आने वाले विधानसभा क्षेत्र 56-सिहावा, 57-कुरूद एवं 58-धमतरी के फोटोयुक्त मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्य कराया गया। उप जिला निर्वाचन अधिकारी श्री ऋषिकेश तिवारी ने बताया कि इसके तहत् 6 जनवरी 2024 से 22 जनवरी 2024 तक सभी मतदान केन्द्रों में यूथलेबल अधिकारियों के माध्यम से मतदाताओं का नाम जोड़ने, काटने एवं संशोधित करने की कार्यवाही की गई। इस काम में ऐसे मतदाता जिनकी मृत्यु हो गई है या शादी विवाह या अन्य कारणों से गांव में निवास नहीं करते है, उन मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से काटने का कार्य किया गया। इसमें सहयोग हेतु 14 दिसम्बर 2023 को सर्व राजनैतिक दलों की बैठक भी ली गई। इसके साथ ही दिनाक 13 जनवरी 2024 (शनिवार), एवं 14 जनवरी 2024 (रविवार) को सभी मतदान केन्द्रों में विशेष शिविरों का भी आयोजन किया गया। इस प्रकिया के दौरान अर्हता तिथि 1 जनवरी 2024 के साथ शेष अर्हता तिथि 01 अप्रैल 2024, 01 जुलाई 2024 एवं 01 अक्टूबर 2024 को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने वाले युवा मतदाताओं का भी आवेदन प्राप्त किया गया। इसके लिए महाविद्यालयों एवं हायर सेकण्डरी स्कूलों में विशेष शिविर का आयोजन किया गया। तत्पश्चात् आयोग के निर्देशानुसार प्राप्त दावा/आपत्तियों का निराकरण 02 फरवरी 2024 तक किया गया। श्री तिवारी ने बताया कि 08 फरवरी 2024 को फोटोयुक्त मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन किया जायेगा।
मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतीकरण की जानकारी देते हुये उप निर्वाचन अधिकारी श्री तिवारी ने बताया कि 06 जनवरी 2024 प्रारंभिक प्रकाशन के समय मतदाताओं की संख्या 6 लाख 22 हजार 723 थी, जिसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 06 हजार 885, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 15 हजार 838 एवं तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 9 थी। अंतिम प्रकाशन दिनांक 08 फरवरी 2024 को कुल मतदाताओं की संख्या 6 लाख 27 हजार 768 है. इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 3 लाख 08 हजार 619 है, महिला मतदाताओं की संख्या 3 लाख 19 हजार 140 है तथा तृतीय लिंग मतदाताओं की संख्या 9 ही है। अंतिम प्रकाशन के समय मतदाताओं की सख्या में 5045 वृद्धि हुयी है, जिसमें पुरुष मतदाताओं की सख्या में 1734 तथा महिला मतदाताओं में 3302 वृद्धि हुयी है एवं तृतीय लिंग मतदाताओं में कोई वृद्धि नहीं हुयी हैं।
विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत् जोड़े गये मतदाताओं की संख्या 11 हजार 425 तथा कुल काटे गये मतदाताओं की संख्या 6 हजार 380 है। विशेष सक्षिप्त पुनरीक्षण 2024 के तहत् 06 जनवरी 2024 की स्थिति में 18-19 आयु वाले मतदाताओं की संख्या 17 हजार 845 था तथा 08 फरवरी 2024 की स्थिति में 20 हजार 148 हो गयी है जिसमें 2303 मतदाताओं में वृद्धि हुयी है। इसी तरह 20-29 आयु वाले मतदाताओं की संख्या 06 जनवरी 2024 की स्थिति में 1 लाख 39 हजार 461 थी, जो कि 08 फरवरी 2024 की स्थिति में 1 लाख 43 हजार 923 हो गयी है, जिसमें कि 4 हजार 462 मतदाताओं की वृद्धि हुयी है। वरिष्ठ मतदाता 80$ की सख्या 5228 थी जो कि वरिष्ठ मतदाताओं की मृत्यु /अन्य होने के कारण 328 मतदाताओं का नाम मतदाता सूची से विलोपित किया गया हैं। 08 फरवरी 2024 की स्थिति में वरिष्ठ मतदाताओं की संख्या 4900 हो गयी हैं। समाज कल्याण विभाग से प्राप्त जानकारी अनुसार दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 7468 हैं। जिसमें से 06 जनवरी 2024 की स्थिति में दिव्यांग मतदाताओं के रूप में पंजीकृत मतदाताओं की संख्या 5 हजार 976 थी जो कि 08 फरवरी 2024 की स्थिति में पंजीकृत दिव्यांग मतदाताओं की संख्या 6 हजार 744 हो गयी है।

Join us on:

Leave a Comment