मुख्यमंत्री ने सावित्री बाई फुले की पुण्यतिथि पर किया नमन

रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने समाज सुधारक और मराठी कवियित्री स्वर्गीय  सावित्री बाई फुले की 10 मार्च को पुण्यतिथि पर उन्हें नमन किया है। श्री साय ने कहा है कि सावित्री बाई  फुले ने दलितों की सेवा, महिलाओं के सशक्तिकरण और शिक्षा के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दी थी।  सावित्री बाई फुले ने न सिर्फ खुद पढ़ाई की, बल्कि दूसरी महिलाओं के लिए भी शिक्षा के दरवाजे खोले और उन्हें पढ़ने के लिए प्रेरित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सावित्री बाई  फुले के द्वारा जनचेतना के लिए किये गए कार्य हमेशा प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Comment

Notifications