आर्थिक सहायता स्वीकृत

SHARE:

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी ने प्राकृतिक आपदा से मृतक के परिजनों को आर.बी.सी. 6-4 के तहत चार-चार लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की है। इनमें कुकरेल तहसील के संतराम ध्रुव की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सरिता ध्रुव को 4 लाख रूपये, धमतरी तहसील के ग्राम हरफर निवासी नरोत्तम मण्डावी की करेंट लगने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी सावित्री मण्डावी को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता राशि स्वीकृत की गई है। इसी तरह भखारा तहसील के ग्राम डोमा की माधुरी की आग में झुलसने से मृत्यु होने पर उनके पति चूरनलाल ढीमर को 4 लाख रूपये, रत्नाबांधा निवासी चन्द्रप्रकाश साहू की पानी में डूबने से मृत्यु होने पर उनकी पत्नी राधाबाई साहू को 4 लाख रूपये, ग्राम सलोनी के बेनुराम ध्रुव की कुआं में गिरने से मृत्यु होने पर उनके पिता बीन्झावर ध्रुव को 4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

Join us on:

Leave a Comment