धमतरी। सांसद निधि से जिले में सात निर्माण कार्य कराये जायेंगे, इसके लिये कुल 29 लाख 38 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। सांसद लोकसभा क्षेत्र महासमुंद की अनुशंसा पर कुरूद के ग्राम सेमरा बी में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिये 4 लाख रूपये, मगरलोड के चन्द्रसूर में कारीगरों के लिये शेड निर्माण, धमतरी के ग्राम रींवागहन में सांस्कृतिक भवन निर्माण, पोटियाडीह में सांस्कृतिक भवन निर्माण, सेमरा डी में सांस्कृतिक भवन निर्माण के लिये 5-5 लाख रूपये तथा मगरलोड के ग्राम पंचायत भेण्डरी में कारीगरों के लिये शेड निर्माण हेतु ढाई लाख रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है। इसी तरह लोकसभा क्षेत्र कांकेर के सांसद की अनुशंसा पर मगरलोड के वार्ड क्रमांक 8 बजरंग चौक के पास कॉमन वर्क शेड निर्माण के लिये 2 लाख 88 हजार रूपये की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई है।




