धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी के निर्देश पर प्रधानमंत्री टी.बी. मुक्त भारत अभियान के तहत प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के प्रतिनिधियों की बीते दिनों बैठक आहूत की गई। बैठक में डिप्टी कलेक्टर तेजपाल ध्रुव, स्वास्थ्य विभाग के जिला कार्यक्रम प्रबंधक डॉ. प्रिया कंवर, जिला कार्यक्रम संमन्वयक आशीष वैष्णव, पीएमडीटी समन्वयक नीलमणी साहू, प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के सुधीर गुप्ता, सुभाष, मेघराज सिंह ठाकुर, रामाधर यादव, देवेन्द्र मिश्रा, डोमन साहू उपस्थित रहे।
बैठक में बताया कि जिले में उपचाररत टीबी मरीजों की संख्या 669 है, जिन्हें मानवीय संवेदनाओं के साथ जुड़ते हुए अतिरिक्त पोषण आहार देने के लिये निक्षय मित्र बनकर सहयोग प्रदाय करना होता है। इसमें फल, प्रोटिनयुक्त दाल, मूंगफली, गुड़, चना इत्यादि शामिल किया जा सकता है।




