मध्याह्न भोजन योजना के तहत 1996 क्विंटल खाद्यान्न आबंटित

SHARE:

धमतरी। मध्याह्न भोजन योजना के तहत जिले के 1349 प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूलों के लिए माह अप्रैल 2024 के लिये कुल 1996 क्विंटल 40 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। इसमें 890 प्राथमिक स्कूलों के लिए 968 क्विटल 70 किलोग्राम और 459 माध्यमिक स्कूलों के लिए 1027 क्विंटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि धमतरी विकासखण्ड के 289 स्कूलों के लिए 469 क्विंटल 50 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया। इसमें 173 प्राथमिक स्कूलों के लिए 219 क्विंटल 80 किलोग्राम और 116 माध्यमिक स्कूलों के लिए 249 क्विंटल 70 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है। इसमें से धमतरी शहर के 55 स्कूलों में खाद्यान्न आबंटन के लिए एनजीओ को 59 क्विंटल 80 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन किया गया है। इनमें 32 प्राथमिक स्कूलों के लिए 30 क्विंटल 50 किलोग्राम और 23 माध्यमिक स्कूलों के 29 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न आबंटन शामिल है।
इसी तरह कुरूद विकासखण्ड के 308 स्कूलों के लिए 584 क्विंटल 90 किलोग्राम चावल का आबंटन किया गया है। इसमें 187 प्राथमिक स्कूलों के लिए 273 क्विंटल 40 किलोग्राम और 121 माध्यमिक स्कूलों के लिए 311 क्विंटल 50 किलोग्राम चावल आबंटित किया गया है। मगरलोड विकासखण्ड के 226 स्कूलों के लिए 351 क्विंटल 90 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इनमें 154 प्राथमिक स्कूलों के लिए 169 क्विंटल 90 किलोग्राम और 72 माध्यमिक स्कूलों के लिए 182 क्विंटल खाद्यान्न शामिल है। इसी तरह नगरी विकासखण्ड के 471 स्कूलों के लिए 530 क्विंटल 30 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन किया गया है। इसमें 344 प्राथमिक स्कूलों के लिए 275 क्विंटल 10 किलोग्राम और 127 माध्यमिक स्कूलों के लिए 255 क्विंटल 20 किलोग्राम खाद्यान्न का आबंटन शामिल है।

Join us on:

Leave a Comment