महासमुंद @ मनीष सरवैया। पीटीएस माना रायपुर में राज्य स्तरीय रेंज पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता 2024 का आयोजन संपन्न हुआ, जिसमें 11 टीमों ने भाग लिया पुरुष वर्ग में रायपुर रेंज ने सेमीफाइनल में बिलासपुर को 8 / 10 के स्कोर से हराकर फाइनल में प्रवेश किया फाइनल मैच में मध्य रेंज को 14 /18 के स्कोर से हराकर रायपुर रेंज जीत का खिताब अपने नाम किया।
टीम में कोच मैनेजर सतीश मिश्रा (महासमुंद )से कप्तान अनिल नायक प्रीतम विश्वकर्मा गिरधारी भास्कर मनोज तिवारी रघुनंदन हरबंस( रायपुर )से चंदन यादव सोहेल अहमद अजीत गुप्ता नितिन कश्यप नयन यादव (धमतरी )से शुभम गोस्वामी (गरियाबंद )से विनोद कुर्रे( कोच एवं मैनेजर )सतीश मिश्रा का टीम में महत्वपूर्ण योगदान रहा।




