युवक की हत्या कर लाश 2 मीटर दूर फेंका, जांच में जुटी पुलिस

SHARE:

महासमुंद @ मनीष सरवैया। महासमुंद सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के गांव नांदगांव में एक 24 वर्षीय युवक की नग्न अवस्था में अध गला कटा लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फ़ैल गई है। अज्ञात हत्यारों द्वारा हत्या की गई है । मामले की जांच पड़ताल में सिटी कोतवाली पुलिस जुटी है ।
आज सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम नंदगांव में पूनम पटेल उर्फ गोलू पिता सुरेश पटेल 24 साल की लाश बेशरम की झाड़ियों के पास सुबह आठ बजे के लगभग मिली। ग्राम के बच्चों ने लाश देखी और मामले की जानकारी गांव के कोटवार को दी गई। कोटवार ने मामले की सूचना सिटी कोतवाली पुलिस को दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली प्रभारी प्रशिक्षु डीएसओ मोनिका श्याम, एसडीओपी त्रिपाठी, एस आई मिश्रा पूरी टीम के साथ घटना स्थल पहुंचे।

Join us on:

Leave a Comment

और देखें