धमतरी। अवैध महुआ कच्ची शराब बनाकर बेचने वाले आरोपी को मगरलोड पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के पास से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत 2000 रूपये बताई जा रही है। इसके अलावा बिक्री रकम 230 रुपये भी जब्त किया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार अवैध शराब पर अंकुश लगाने की कार्यवाही के तहत थाना मगरलोड पुलिस ने ग्राम कोरगांव,कमार पारा में संतराम पहरिया को कच्ची महुआ शराब रखकर बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा । आरोपी के पास से 10 लीटर महुआ शराब जब्त किया गया। आरोपी के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।




