जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़, 12 माओवादियों को मार गिराया

SHARE:

बीजापुर । नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में शुक्रवार को जवानों और नक्सलियों में मुठभेड़ हुई। जिसमें जवानों ने 12 माओवादियों को ढेर कर दिया। सभी के शव भी बरामद कर लिए गए हैं। सुबह से चल रहे मुठभेड़ के बाद देर शाम भी जवानों के द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग किया जा रहा है। वहीं मुठभेड़ के दौरान डीआरजी और एसटीएफ के दो जवानों के घायल होने की खबर है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने माओवादियों को मार गिराने पर इस मुठभेड़ में शामिल जवान और अधिकारियों को बधाई दी है। आपको बता दे पिछले 120 दिनों में जवानों 100 से अधिक माओवादियों को ढेर कर बड़ी संख्या में हथियार बरामद कर जब्त किया है।

Join us on:

Leave a Comment