जिला टीकाकरण कार्यबल की बैठक सम्पन्न, शिशु संरक्षण माह 19 जुलाई से 23 अगस्त तक

SHARE:

धमतरी। कलेक्टर नम्रता गांधी की अध्यक्षता में आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला टीकाकरण कार्यबल की बैठक आहूत की गई। इस दौरान मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.कौशिक ने बताया कि जिले में द्वितीय चरण में 19 जुलाई से 23 अगस्त तक शिशु संरक्षण माह का आयोजन किया जायेगा। शिशु संरक्षण माह वर्ष में दो बार और 10 सत्रों में आयोजित किया जाता है। इस दौरान 9 माह से 5 साल तक के बच्चों को विटामिन ए की सिरप पिलायी जाती है तथा 6 माह से 5 साल तक के बच्चों को आयरन सिरप पिलायी जाती है। उन्होंने यह भी बताया कि शिशु संरक्षण माह के दौरान छूटे हुये बच्चों का टीकाकरण, गर्भवती माताओं की जांच, कुपोषित बच्चों की पहचान एवं एनआरसी में रेफरल बच्चों का वजन किया जाता है। कलेक्टर ने सुश्री गांधी ने स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास, शिक्षा एवं अन्य संबंधित विभागों के समन्वय से शिशु संरक्षण माह का सफल क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश बैठक में दिये हैं। बैठक अपर कलेक्टर श्री जी.आर.मरकाम सहित जिला स्तरीय अन्य अधिकारी मौजूद रहे। कलेक्टर सुश्री गांधी ने जिलेवासियों से अपील की है कि वे शिशु संरक्षण माह के दौरान अपने बच्चों को नजदीक के स्वास्थ्य केन्द्र अथवा आंगनबाड़ी केन्द्रों में ले जाकर समय पर टीकाकरण करायें।

Join us on:

Leave a Comment