अनियंत्रित होकर ट्रैक्टर महानदी के मुख्य नहर में गिरा

कुरुद। कुरुद क्षेत्र में बुधवार को तेज रफ़्तार ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर महानदी के मुख्य नहर में गिर गया। वहीं ट्रैक्टर चालक ने कूदकर अपनी जान बचा ली। दुर्घटना के बाद क्रेन के सहायता से ट्रैक्टर को बाहर निकाला गया।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम छाती निवासी कुणाल कुंवर ट्रैक्टर से मजदूरों को लेकर ग्राम सरसोपुरी गया था। वहां से ट्रैक्टर को लेकर वापस लौट रहा था। इस दौराम ग्राम छाती में ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर महानदी के मुख्य नहर में गिर गया। इस दुर्घटना में चालक कुणाल बाल बाल बचा। वहीं सूचना मिलने पर राजेंद्र चंद्राकर ने क्रेन बुलाया। जिसके बाद ट्रैक्टर को महानदी के मुख्य नहर से बाहर निकाला गया।

Leave a Comment

Notifications