कुरूद। शनिवार को नगर सहित अंचल में संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं द्वारा कमरछठ का व्रत रखकर उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई।कुरूद के वार्ड नंबर सात वृंदावन सरोवर स्थित शिव मंदिर के पास स्थानीय मातृ शक्तियों ने विधिवत सगरी का निर्माण कर पूजा अर्चना कर पुण्य प्राप्त किया।
शुभ मुहूर्त में माताओं ने संतान की लंबी आयु के साथ परिवार के सुखमय जीवन के लिए व्रत रखा।वहीं पूजा के स्थान पर सगरी खोदकर पूजन की. कमरछठ की तैयारी को लेकर बाजार में खासी भीड़ आज से ही देखी गई। छह तरह की भाजियां, पसहर चावल, काशी के फूल, महुआ के पत्ते, धान की लाई सहित पूजा की कई छोटी-बड़ी पूजन की सामाग्री भगवान शिव को अर्पित कर संतान के दीर्घायु जीवन की कामना की गई। सुबह से निर्जला व्रत कर महिलाओं ने दोपहर को भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर कमरछठ की कहानी को सुना। इस दौरान आस्था चरम पर रही।भक्तिमय संगीत ने वातावरण को मनभावन बना दिया।बड़ी संख्या में वार्ड की महिलाएं उपस्थित थी।

वहीं शिव मंदिर के पास संतान की लंबी उम्र के लिए माताओं ने कमरछठ का व्रत रखा और पूजा अर्चना की। यह पूजा पुजारी पं. ईश्वर पांडे ने कराई। इस अवसर पर ज्योति चन्द्राकर, भूमिका सिन्हा, दामिनी चन्द्राकर, तुलसी सिन्हा, गूंजन चन्द्राकर, रूकमणी देवांगन, नर्मदा चन्द्राकर, चन्द्रिका देवांगन, वंदना पांडे, पूस्पा चन्द्राकर, रेखा चन्द्राकर, द्रौपदी चन्द्राकर, अनिता बैस उपस्थित थी।




