धमतरी जिले में अलग अलग स्थानों पर शराब के साथ 2 आरोपी गिरफ्तार, 35 पौवा शराब जब्त

SHARE:

धमतरी। जिले में अलग अलग स्थानों पर शराब बेचने वाले 2 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 35 पौवा शराब जब्त किया है। जिसकी कीमत करीब 3230 रुपये बताई जा रही है। साथ ही बिक्री रकम 370 रुपये भी जब्त किया गया। आरोपियों के विरुद्ध आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही की गई।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस थाना अर्जुनी को मुखबिर से सूचना के आधार पर ग्राम तेलीनसत्ती तरसीवा मोड़ के पास मोटर सायकल होंडा लीवो क्र.CG-05AL-5483 को रोका और नाम पूछने पर अपना नाम खिलेश निषाद बताया। मोटर सायकल को चेक करने पर पुलिस ने प्लास्टिक के बोरी में 18 पौवा देशी प्लेन शराब जब्त किया। जिसकी कीमत 1620 रुपये बताई जा रही है। साथ ही शराब परिवहन में प्रयुक्त मोटर सायकल को भी जब्त किया है। आरोपी के विरूद्ध धारा 34 (A) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

इसी प्रकार दूसरे मामले में पुलिस ने मुखबिर के बताए अनुसार घेरा बंदी कर महिला रेणुका सिन्हा को रंगे हाथ पकड़ा। तलाशी लेने पर प्लास्टिक थैला 4 पौवा देशी मसाला व 13 पौवा देशी युनिक शराब जब्त किया। जिसकी कीमत 1610 रूपये बताई जा रही है। साथ ही एवं बिक्री रकम 370 भी जब्त किया गया। आरोपिया के विरुद्ध थाना अर्जुनी में धारा 34 (ए) आबकारी एक्ट के तहत वैधानिक कार्यवाही की गई।

Join us on:

Leave a Comment