मराठा सेवा संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन 16 व17 नवंबर को उज्जैन में

SHARE:

अधिवेशन की रूपरेखा तैयार करने हुई बैठक
धमतरी। मराठा सेवा संघ का राष्ट्रीय अधिवेशन उज्जैन में 16 व17 नवंबर को होना है, जिसके आयोजक मराठा सेवा संघ छत्तीसगढ़ व मध्यप्रदेश संयुक्त रूप से हैं । उक्त अधिवेशन की रूपरेखा तैयार करने के लिए आज मराठा सेवा संघ छत्तीसगढ़ द्वारा बैठक का आयोजन नेहरू नगर में किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष राजेश सांवले द्वारा की गई। उनके द्वारा अधिवेशन को सफल बनाने हेतु सभी पदाधिकारियों को निर्देशित कर सुझाव मांगा गया कि आयोजन को कैसे सफल बनाया जा सकता है? जिसमें प्रदेश के अनेक पदाधिकारी उपस्थित हुए व अपने सुझाव रखें।
बैठक में सर्वसम्मति से “इरेंद्र मोहिते” को छत्तीसगढ़ मराठा सेवा संघ का “प्रदेश सचिव (कार्यालय )”नियुक्त किया गया। बैठक में मुख्य रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष गृह निर्माण मंडल रविंद्र दानी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मध्य भारत प्रकाश ठोकने, राष्ट्रीय महासचिव मध्य भारत देवेंद्र वॉशिंग, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जिजाऊ ब्रिगेड रश्मि बाला भोसले, राष्ट्रीय सह सचिव जिजाऊ ब्रिगेड वैशाली पवार, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष जिजाऊ ब्रिगेड दिशा धोत्रे, प्रदेश कार्य अध्यक्ष दुर्गेश शिंदे, मनीषा गायकवाड, शिल्पा धोत्रे ,वर्षा वॉशिंग, चित्रा मास्के उपस्थित रहे।

Join us on:

Leave a Comment