जशपुरमगर । आवासहीन परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के माध्यम से मिल रहे पक्के छत ने न केवल लोगों के जीवन स्तर को ऊपर उठाया है, बल्कि उन्हें एक सुरक्षित और स्थिर आवास भी प्रदान कर रही है। इसी कड़ी में मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करने वाले जशपुर नगर के वार्ड क्रमांक 8 निवासी कमलेश भगत के लिए पक्का मकान बनाना एक सपने की तरह था। कच्ची झोपड़ी में रहते हुए उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। बरसात के दिनों में छत से पानी टपकने की वजह से उन्हें काफी परेशानी होती थी। बच्चों की पढ़ाई में भी यह बाधा बनती थी।
प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना ने उनके जीवन को एक नई दिशा दी। इस योजना के तहत श्री भगत को 2.26 लाख रुपये की आर्थिक सहायता प्राप्त हुई, जिसमें उन्होंने अपनी बचत भी मिलाकर अपने सपनों का पक्का मकान बनाया। उनकी धर्मपत्नी रेखा बाई बताती हैं कि पहले हम पहले कच्चे मकान में रहते थे, जिससे बरसात के दिनों में काफी परेशानी होती थी। प्रधानमंत्री आवास योजना से मिले पक्का मकान से बच्चे अब आराम से पढ़ाई कर सकते हैं। कमलेश भगत ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहते हैं की अब हमारे पास एक सुरक्षित और स्थायी घर है।
मुख्यमंत्री ने जनदर्शन में हजारों लोगों की सुनी समस्याएं
Hamar Dhamtari
ठगी के आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Hamar Dhamtari
गुलाब की खेती से महक रहा है रजनी का जीवन
Hamar Dhamtari
जनदर्शन में समस्याओं का हो रहा त्वरित निदान
Hamar Dhamtari