धमतरी। अंबिका चौक के पास बीती रात बाइक और स्कूटी में टक्कर हो गई। टक्कर इतना जोरदार था कि 2 युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल भेज दिया गया।
मिली जानकारी के अनुसार अंबिका चौक के पास नवकार फर्नीचर के सामने रविवार की रात करीब एक बजे बाइक और स्कूटी में भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में उत्तम यादव और मेघनाथ साहू गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एम्बुलेश से उपचार के लिए अस्पताल पहुँचाया गया।




