Dhamtari : पुलिस थाना केरेगांव ने हाई स्कूल केरेगांव में चलाया सायबर जागरूकता अभियान

धमतरी। धमतरी पुलिस थाना केरेगांव द्वारा डीएसपी. भावेश साव की उपस्थिति में साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा के तहत ग्राम केरेगांव के हाई स्कूल के छात्र-छात्राओं को साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक किया गया। डीएसपी भावेश साव ने बताया कि “साइबर अपराधों से बचने का सबसे सशक्त उपाय सायबर फ्रॉड के संबंध में जानकारी एवं जागरूकता ही है, जो एक जागरूक नागरिक को कभी भी साइबर अपराधियों के जाल में नहीं फसा पायेगा।
उन्होंने सभी छात्र छात्राओं से अपील किये की वे धमतरी पुलिस द्वारा चलाए जा रहे साइबर जन जागरूकता पखवाड़ा और सायबर जागरूकता अभियान से जुड़ें और मैसेज को विभिन्न व्हाट्सएप ग्रुप्स के माध्यम से जागरूकता संदेशों को अधिक से अधिक शेयर करें, ताकि समाज के हर व्यक्ति तक साइबर सुरक्षा का संदेश पहुंच सके।

कार्यक्रम में थाना प्रभारी केरेगांव ने हाई स्कूल के छात्र छात्राओं एवं शिक्षकगण को साइबर धोखाधड़ी के विभिन्न तरीकों को सरल भाषा में समझाया और बताया कि कैसे अनजान कॉल्स पर अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे ओटीपी या बैंकिंग विवरण साझा करने से बचना चाहिए। उन्होंने ऑनलाइन खरीदारी करते समय सावधानी बरतने की भी सलाह दी।

उक्त कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता पाम्पलेट्स का वितरण किया गया। सभी छात्र छात्राएं ने साइबर सुरक्षा के प्रति जागरूक रहने और दूसरों को भी जागरूक करने का संकल्प लिया। उक जागरूकता अभियान कार्यक्रम में डीएसपी भावेश साव, थाना प्रभारी केरेगांव सउनि.प्रदीप सिंह, प्रआर.डिकेश सिन्हा,आर. जितेंद्र ठाकुर राजू भारद्वाज सहित स्कूल के शिक्षकगण एव छात्र-छात्राएं अधिक संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Notifications