मनीष सरवैया वरिष्ठ पत्रकार महासमुंद। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार 18 जनवरी को महासमुंद के दौरे पर रहेंगे। वे महासमुंद पहुंचकर महाप्रभु वल्लभाचार्य स्नातकोत्तर माविद्यालय मचेवा महासमुंद में स्वामित्व कार्ड वितरण कार्यक्रम में शामिल होंगे। प्रोटोकॉल से मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री साय पुलिस ग्राउंड हेलीपैड रायपुर से सुबह 11.35 बजे महासमुंद के लिए हेलीकॉप्टर से रवाना होंगे तथा 11.55 बजे महासमुंद पहुंचेंगे। कार्यक्रम समाप्ति पश्चात वे दोपहर 2.05 बजे जेठा सक्ती के लिए प्रस्थान करेंगे।
