तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई, पति-पत्नी की मौत, पांच लोग घायल

SHARE:

बालोद। जिले में आज तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में पति-पत्नी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। जबकि 5 लोग घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है.

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम मनकी के रामायण मंडली के सदस्य रामचरित मानसगान का कार्यक्रम देकर वापस अपने गांव लौट रहे थे। इस दौरान मुजगहन और खामतराई गांव के बीच तेज रफ्तार स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। हादसे में मनकी गांव के निवासी पुरषोत्तम यादव और उनकी पत्नी जानकी यादव की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पांच लोग घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची।

 

Join us on:

Leave a Comment

और देखें