निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की हुई बैठक, कांग्रेस पर्यवेक्षकों के समक्ष दावेदारों ने ठोकी ताल

कुरुद। छत्तीसगढ़ में नगरीय निकाय तथा त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव की तारीखों की घोषणा पश्चात कुरुद नगर पंचायत में निकाय चुनाव को लेकर कुरुद निकाय पर्यवेक्षक नीशु चन्दाकर एवं जिला प्रभारियों की मौजूदगी में ब्लॉक कांग्रेस की बैठक माहेश्वरी भवन में आहूत की गई थी। जिसमें अध्यक्ष पद सहित पार्षदों के विभिन्न दावेदारों ने अपने समर्थकों के साथ पहुंच अपनी दावेदारी प्रस्तुत किए।

दावेदारी के पूर्व जिला तथा प्रदेश से आये नेताओ ने सभी कांग्रेसियों को चुनाव की तैयारी को लेकर संबोधित किया। प्रदेश कांग्रेस के सचिव एवं धमतरी जिला प्रभारी विनोद तिवारी ने सभी दावेदारों का स्वागत करते हुए कहा कि दावेदारी पेश करना अच्छी बात है। इससे लीडरशिप निखरता है। धमतरी जिला पंचायत उपाध्यक्ष एवं कुरुद नगर पंचायत चुनाव प्रभारी निशु चंद्राकर ने प्रदेश की विष्णुदेव सरकार की नाकामियों को गिनाते हुए कहा कि हम एकजुट होकर चुनाव में जनता के बीच जाएंगे।

इसी तारतम्य में कांग्रेस के पूर्व विधायक लेखराम साहू, पूर्व निशक्त जन आयोग अध्यक्ष मोहन लालवानी,पूर्व मंडी अध्यक्ष नीलम चन्द्राकार, ने कार्यकर्ताओं में ऊर्जा भरते हुए कहा कि आपसी मतभेद को भुला पूर्व निकाय चुनाव में मिली सफलता को इस बार पुनः दोहराया जाएगा। दावेदारी का अधिकार सभी कार्यकर्ताओं को है। लेकिन पार्टी निर्णय सर्वमान्य मानते हुए एक जुटता के साथ सभी को मेहनत करना है। किसी भी चुनाव के परिणाम हासिल करने में कार्यकर्ताओं की भूमिका अहम होता है इसलिए हम सभी कार्यकर्ताओं को एकजुट होकर निकाय चुनाव में जाना है। ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा ने पर्यवेक्षकों को भरोसा दिलाते हुए कहा कि कुरुद ब्लॉक के निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में कांग्रेस का प्रदर्शन बेहतर होगा।

कार्यक्रम का संचालन ब्लाक कांग्रेस प्रवक्ता योगेश चन्द्राकार ने किया।सम्बोधन पश्चात पर्यवेक्षक तथा वरिष्ठों के समक्ष बंद कमरे में अध्यक्ष के दावेदार तपन चन्द्राकार,रजत चन्द्राकर ,रमेश पाण्डेय, मनोज अग्रवाल, योगेश चन्द्राकार, प्रमोद साहू, देवव्रत साहू,के अलावा नगर के 15 वार्डो के लिए 20 से अधिक पार्षद के दावेदारों, वरिष्ठ नेताओं व कार्यकर्ताओं से चर्चा किए। दावेदारों ने वन टू वन अपनी बात रखते हुए बायोडाटा प्रस्तुत कर दावेदारी किया।

बैठक में मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री दर्जा राजकुमारी जिलाध्यक्ष सेवादल, प्रदेश प्रतिनिधि अश्विनी राजपूत, राजेन्द्र देवांगन,सेवादल जिला अध्यक्ष यशवंत गुरु, जिलाध्यक्ष एनएसयूआई राजा देवांगन , पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर,मंजू साहू उपाध्यक्ष, प्रहलाद चंद्राकर वरिष्ठ कांग्रेसी, रमेसर साहू पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष, गीता राम सिन्हा,संध्या कश्यप,बिसाखा साहू,मनीष साहू पार्षद, प्रमोद साहू पूर्व मंडी उपाध्यक्ष, रमेश पांडेय विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव , रजत चंद्राकर पार्षद, देवव्रत साहू पार्षद, मनोज अग्रवाल पूर्व एल्डरमैन, योगेश चंद्राकर ब्लॉक प्रवक्ता, डुमेश साहू पार्षद, उत्तम साहू पार्षद, रोशन जांगड़े पार्षद,राघवेंद्र सोनी, चुम्मन दीवान पार्षद, राम रतलानी पूर्व एल्डरमैन, बसन्त बैस पूर्व एल्डरमैन, महिमा शुक्ला महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, चंद्रप्रकाश देवांगन संगठन महामंत्री, पप्पू राजपूत महामंत्री ब्लॉक कांग्रेस, योगेश साहू , तुकेश साहू , संतोष प्रजापति, अशोक साहू, अजय साहू, उमेश साहू सहित कांग्रेस कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Comment

Notifications