Dhamtari : एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा अब 2 मार्च को

SHARE:

धमतरी। शिक्षा सत्र 2025-26 में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा अब 2 मार्च को होगी। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि यह प्राक्चयन परीक्षा 16 फरवरी को जिला मुख्यालय में होनी थी, किन्तु नगरपालिकाओं एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन के तहत प्रदेश में प्रभावशील आदर्श आचार संहिता की वजह से कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए प्राक्चयन परीक्षा अब 2 मार्च को सुबह 10 से दोपहर 12 बजे तक आयोजित की जाएगी।

Join us on:

Leave a Comment